फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रक से टकराने पर बाइक चालक की मौत

ट्रक से टकराने पर बाइक चालक की मौत

Fri, 22 Mar 2019 09:02 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराने पर बाइक चालक की मौत
अंब (ऊना)। उपमंडल क्षेत्र के गांव बणे दी हट्टी में 45 वर्षीय बाइक सवार एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र हंसराज निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई है। अंब पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात प्रवीन कुमार बाइक पर मुबारिकपुर की ओर जा रहा था। बणे दी हट्टी के दुर्गा मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed