{"_id":"5ae1d72a4f1c1b340a8b6908","slug":"141524750122-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुली से टकराई बेकाबू कार, वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुली से टकराई बेकाबू कार, वृद्धा की मौत
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के नंदपुर में अनियंत्रित कार के पुली से टकराने से एक 77 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। मृतका की पहचान मस्या देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी भूंपल नादौन के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नादौन से चंडीगढ़ के लिए जा रही कार ऊना-अंब मार्ग पर नंदपुर में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब कार चालक किशोरी लाल पुत्र दयाराम निवासी कलूर हमीरपुर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पुली पर किनारे की रैलिंग से जा टकराई। इस कारण कार में उसके साथ सवार उसकी सास मस्या देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी भूंपल नादौन की गंभीर रूप से जख्मी होने के चलते मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार चालक किशोरी लाल उसकी पत्नी रक्षा देवी और बेटी हनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन