{"_id":"5ab8f4d64f1c1b3d1a8b578e","slug":"141522070742-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में देरी पर एएसआई सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में देरी पर एएसआई सस्पेंड
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पोस्टमार्टम में देरी करने पर जिला के एक एएसआई पर निलंबन की गाज गिरी है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने अंब उपमंडल के तहत एक शव के पोस्टमार्टम मामले में कोताही बरतने और उसकी प्रक्रिया को देरी से पूरा करने पर थाना अंब के एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों को कथित रूप से तंग करने के आरोप में की गई है। आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के अलावा उसे पुलिस लाइन झलेड़ा में तलब किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अंब उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा निवासी कर्मचंद की रविवार देर रात जहर निगलने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने देर रात की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना स्थित शवगृह भेज दिया। सोमवार सुबह मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई में सहयोग के लिए ऊना स्थित रीजनल अस्पताल पहुंच गए। लेकिन कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मचारियों ने साढ़े दस बजे तक भी पोस्टमार्टम के लिए जरूरी कागजात ऊना नहीं पहुंचाए। इससे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी लेट हुई।
विज्ञापन
एएसआई के देरी से प्रक्रिया करने के कारण ऊना में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने फौरन एएसआई के निलंबन आदेश जारी कर उन्हें झलेड़ा पुलिस लाइन में तलब कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन