{"_id":"59f71af54f1c1bd9798b912a","slug":"141509366517-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस सांड के हमले से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस सांड के हमले से युवक घायल
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
क्षेत्र के समीपवर्ती गांव अरनियाला में एक सांड के हमले से युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को अरनियाला निवासी हिमांशु अपने घर के समीप ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक सांड ने उस पर हमला बोल दिया।
हिमांशु ने बचाव की कोशिश की लेकिन सांड ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। हिमांशु के चीखने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए जिन्होंने बड़ी मशक्कत कर उसे सांड से बचाया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। इससे पहले भी लोगसांड के हमले का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन