फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हेराफेरी कर खाते से निकाला 20 लाख कैश

हेराफेरी कर खाते से निकाला 20 लाख कैश

Mon, 25 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हेराफेरी कर खाते से निकाला 20 लाख कैश
नंगल। डाकखाने के एक एजेंट पर उपभोक्ता के खाते से 20 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत नंगल पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला ऊना के देहलां निवासी केवल कृष्ण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नंगल का एक एजेंट डाक विभाग में बचत खाते और एफडी करने का काम करता है। उसके पास उन्होंने बचत खाता एवं एफडी करवा रखी थी। वह खाते की पास बुक पास की रखता था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कथित एजेंट ने हेराफेरी करते हुए खाते से 20 लाख रुपये की राशि निकाल ली। जब इसका पता चला तो एजेंट ने उसे 25 लाख का चेक दे दिया, लेकिन आरोपी एजेंट की ओर से दिया गया चेक बाउंस हो गया। इसके बाद पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन

उधर, नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि देहला निवासी केवल कृष्ण की शिकायत पर एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed