फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी

एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी

Sat, 24 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी
अंब (ऊना)। उपमंडल के कुठेड़ा खैरला और कुठेड़ा बेला में चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घर में लोगों की मौजूदगी के बावजूद चोर तीन घरों में कमरों की ग्रिल उखाड़कर वारदात को अंजाम दे गए। एक साथ गांव के तीन घरों में चोरी की वारदात दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिलसिलेवार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमारी पत्नी सुखविंद्र निवासी कुठेड़ा खैरला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसका पति विदेश में रहता है और आजकल घर आया हुआ है। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब उठे तो पाया कि मकान के पिछली तरफ कमरे की खिड़की की ग्रिल उखड़ी हुई थी और कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा था और सामान की जांच करने पर पाया गया कि वहां से सोने की दो चैनियां, झुमके, अंगुठियां, लॉकेट, गले का हार, नत्थ, टिक्का, 20 तोले सोना, एक किलो चांदी के गहने और पचास हजार रुपये नकद गायब थे। इसके साथ ही चोर कई कागजात भी उठा ले गए। जबकि, कुठेड़ा बेला में सुदर्शना पत्नी बीडी शर्मा और रमेश कुमार पुत्र अमी चंद के भी कमरों की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर वहां से नकदी और सोने के जेवरात चुरा ले गए। उधर, अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed