फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लेंटर का मलबा गिरने से दो मजदूर घायल

लेंटर का मलबा गिरने से दो मजदूर घायल

Thu, 16 Nov 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
लेंटर का मलबा गिरने से दो मजदूर घायल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
बसदेहड़ा गांव में एक घर की छत का मलबा गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। इस हादसे में एक मजदूर की टांग फैक्चर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बसदेहड़ा में वीरवार को एक घर में मरम्मत का काम चला हुआ था। इसी दौरान मजदूर लेंटर तोड़ रहे थे। लेंटर तोड़ते समय अचानक ही नीचे गिर गए और मलबा मजदूरों पर आ गिरा।


इस हादसे में राजिंदर और रितेश दोनों निवासी बसदेहड़ा को गंभीर चोटें पहुंचीं। हादसे में घायलों को पारिवारिक सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकाला। वहीं 108 को सूचित किया। रोगी वाहन कर्मियों सौरव और पायलट रामस्वरूप ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में राजिंदर की टांग भी फैक्चर हुई है। 108 संस्था के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस को भेजा और घायलों को उपचराधीन करवाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed