{"_id":"597384c64f1c1b2c5f8b49ea","slug":"131500742854-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेबीज ग्रस्त बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेबीज ग्रस्त बच्ची की मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हरोली की बाथू निवासी रेबीज ग्रस्त दो वर्षीय बच्ची की ऊना अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची की पहचान अराध्या निवासी बाथू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन रैबीज से ग्रस्ति दो वर्षीय अराध्या ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने अराध्या का इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन अराध्या की तबीयत शनिवार सुबह ज्यादा खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया।
अराध्या को पांच महीने पहले लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने रैबीज होने की पुष्टि की। साथ ही आगामी उपचार के लिए हाथ खड़े कर दिए। पीजीआई के बाद परिजन उसे बाथड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विपन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।