{"_id":"5c0bfa02bdec22418e1ae17e","slug":"121544288770-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल अंब के नकड़ोह में पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल रुकमदीन की शुक्रवार को पीजीआई में मौत हो गई। इस पर परिजनों ने शनिवार दोपहर ऊना के पुराने बस स्टैंड के पास एनएच पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
गुस्साए परिजनों ने जिला मुख्यालय में अंब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि पांच दिनों से पीजीआई में रुकमदीन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। शुक्रवार रात रुकमदीन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भतीजे के साले हबीब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के परिजनों ने एसपी से हबीब के जीजा यानी मृतक के भतीजे को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। इसको लेकर परिजनों ने जिला मुख्यालय के पास शव रखकर करीब 10-से 15 मिनट तक धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर चक्का जाम किया। गुस्साए परिजनों ने दूसरे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। सड़क पर लगे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह और थाना प्रभारी ऊना सर्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ऊना के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने एनएच पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो दिसंबर को रात रुकमदीन अपने भतीजे सुल्तान अली के निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था। इसी दौरान रात को डीजे पार्टी भी चल रही थी। जहां पर दोनों में आपसी किसी बात को लेकर बहस हो गई। रुकमदीन की पत्नी जायना बीबी का आरोप है कि बहस के बाद सुल्तान अली और उसके साले हबीब ने उस पर कार चढ़ाकर बुरी तरह घायल कर दिया और मारपीट की। घायल रुकमदीन को पहले अंब, फिर ऊना अस्पताल जाने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। उपचार के दौरान रुकमदीन ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि सुल्तान अली सेना में है। वह मारपीट के कुछ दिन बाद ड्यूटी पर लौट गया। मारपीट के मामले को लेकर मृतक के दामाद सलाम दीन ने भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सुल्तान अली को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने मात्र हबीब मोहम्मद को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जबकि मारपीट में सुल्तान अली भी शामिल था। परिजनों ने मृतक के भतीजे सुल्तान अली को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।
एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मृतक रुकमदीन के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी हबीब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसे शनिवार को पुलिस ने कोर्ट ने पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी हबीब को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं।