{"_id":"5b782b9542c7924660499d98","slug":"121534602133-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने पीटा एचआरटीसी बस का चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने पीटा एचआरटीसी बस का चालक
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बस अड्डे के सामने मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। शहर के निर्माणाधीन बस अड्डे के पास युवकों ने एचआरटीसी बस चालक की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इससे मामला गरमा गया। वारदात में करीब आधा दर्जन लोगों ने लात-घूसों से चालक के कपड़े तक फाड़ डाले।
मारपीट के बाद चालक ने बस को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। जिससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद करीब दो घंटे के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाद का मुख्य कारण बस से पास लेने के चक्कर में बाइक की बस से टक्कर होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात एचआरटीसी बैजनाथ डिपो की बस जोगिंद्र नगर से दिल्ली जा रही थी। रात 10 बजे ऊना के निर्माणाधीन नये बस अड्डे के पेट्रोल पंप के पास लेने के चक्कर में बाइक से बस की टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर बस चालक और बाइक सवार युवकों में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। मारपीट में चालक सुरेंद्र को पीट दिया गया। यहां तक कि ड्राइवर के कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान ड्राइवर ने बस को सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
वहीं बाइक सवार युवकों का कहना है कि हमने अपनी गलती स्वीकार भी की इसके बावजूद चालक ने उनके साथ गाली-गलौज किया और मारपीट की। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।