{"_id":"5ab2620d4f1c1bc1758b6ac9","slug":"121521639949-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनेर में व्यक्ति पर डंडों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुनेर में व्यक्ति पर डंडों से हमला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के कुनेर गांव में दो लोगों एक व्यक्ति पर डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल व्यक्ति अपने साथी के साथ काम से घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में दो लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गणेश कुमार पुत्र रत्नचंद निवासी कुनेरन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार को वह एक स्थानीय निजी स्कूल में करके अपने साथी के साथ वापस लौट रहा था तो दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद एक आरोपी ने उस पर डंडों से हमला कर दिया जबकि दूसरे ने मुक्के मारने शुरू कर दिए जिससे उसे चोटे आई हैं। अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन