{"_id":"5a5614a94f1c1bf41c8b5369","slug":"121515590825-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की दोस्ती में गंवा दिए तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक की दोस्ती में गंवा दिए तीन लाख
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
फेसबुक पर हुई दोस्ती में एक युवती ने अपने तीन लाख रुपये गंवा दिए। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऊना के समीपवर्ती गांव की एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर बहडाला गांव के एक युवक से हो गई। दोस्ती के कुछ समय बाद युवक ने युवती से कुछ पैसे की मांगे। युवती ने युवक पर विश्वास कर पैसे दे दिए। कुछ-कुछ समय पर पैसे मांगने पर युवती युवक को पैसे देती रही जो रकम तीन लाख से ऊपर हो गई।
विज्ञापन
अकाउंट खाली होने पर परिजनों ने युवती से पैसे का हिसाब मांगा जिस पर युवती ने पूरी बात बताई। परिजनों के आग्रह पर युवती ने जब युवक से अपने पैसे मांगे तो युवक ने देने से इंकार कर दिया। इस पर परिजन बुधवार दोपहर ऊना थाना पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दे दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को थाना तलब कर लिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन