फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 60 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 60 हजार

Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 60 हजार
ऊना। जिला मुख्यालय में एटीएम से नकदी निकालने के दौरान मदद करने के बहाने एक व्यक्ति के खाते से 60 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित को जब पता लगा, तब तक शातिर मौके से फरार हो चुका था। पीड़ित की पहचान अरनियाला निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अरनियाला निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे के साथ वीरवार को पुराना बस अड्डा स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया। पैसे निकालते समय कुछ दिक्कत पेश आ रही थी। इसी दौरान एटीएम में पीछे खड़े व्यक्ति ने मदद करने की बात कही। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। यहीं पर धोखे से उस व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया और खाते से 60 हजार रुपये उड़ा लिए। कुछ देर बाद उन्हें मेसेज आया और खाते से पैसे निकलने की जानकारी पता चली। इससे उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed