फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत

Tue, 14 Nov 2017 11:01 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट/ऊना।
जिला के गगरेट और देहलां में अलग-अलग मामलों में जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत हो गई जबकि इनमें से एक पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान राकेश सिंह पुत्र तिरवेणी सिंह बलिया यूपी के रूप में हुई है। वहीं पीजीआई में उपचाराधीन युवक की पहचान होशियार सिंह निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला औद्योगिक क्षेत्र गगरेट का है जहां राकेश ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक राकेश औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक इकाई में बतौर केमिकल इंजीनियर के रूप में काम करता था। उसने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला ऊना थाना के तहत देहलां का है जहां स्थानीय निवासी होशियार सिंह (31) ने सोमवार रात को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित होशियार सिंह पीजीआई में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed