{"_id":"5a08341e4f1c1bd9798bbc87","slug":"121510487070-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की चपेट में आने से कामगार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले की चपेट में आने से कामगार घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)।
उपमंडल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में ट्राले की चपेट में आने से एक कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कामगार को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टाहलीवाल क्षेत्र के एक उद्योग में रविवार सुबह के समय एक चालक ट्राले को बैक कर रहा था कि अचानक पवन कुमार निवासी टाहलीवाल उस ट्राले की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पवन को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन