फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तीन सड़क हादसों में एक की मौत

तीन सड़क हादसों में एक की मौत

Sun, 19 May 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान पीरु यादव निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पीरु रक्कड़ की एक नर्सरी में काम करता था।

घायलों को लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है। रक्कड़ में सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे राहगीर पीरु निवासी बिहार की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। बाइक सवार तेजपाल और उसकी पत्नी वीना देवी निवासी गांव बग्गी तहसील बडसर जिला हमीरपुर दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा रक्कड़ में ही पुल से बाइक टकराने से तीन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान दारुण, पूजा और गौलू तीनों निवासी गांव बसाल जिला ऊना के रूप में हुई है। इसके अलावा बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति की टांग में चोटें आई हैं। घायल की पहचान ईश्वर दत्त निवासी गांव बलगढ़ तहसील झंडुता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घायल ईश्वर दत्त को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed