{"_id":"5cd8515abdec22070063367a","slug":"11557680474-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाकलां (ऊना)। निकटवर्ती झारखड़ गांव की 29 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ससुराल को लेकर तनाव में थी। वह पांच साल से मायके में ही रह रही थी।
शादी के दो साल बाद ही रीना को ससुराल छोड़ना पड़ा था। इस संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। राज्य महिला आयोग ने भी मामले को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई। रीना की आठ साल की बेटी भी है। वह भी ननिहाल में ही रह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रेहड़े गांव की रीना कुमारी पुत्री जगदीश चंद शनिवार दोपहर को घर में अकेली थी। वह कई दिन से तनाव में थी। युवती ने स्लेटपोश मकान की छत पर रस्सी से फंदा लगा लिया। बाद में भाई ने रीना को फंदे से लटका पाया। उसने मां-बाप को बुला कर लड़की को नीचे उतारा लेकिन लड़की सांसें छोड़ चुकी थी।
गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए ऊना भेज दिया। ऊना में चिकित्सकों ने शव को टांडा के लिए भेजा है। बंगाणा थाना प्रभारी कमल नैन का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।