फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट पुलिस ने धरा चिट्टे का आरोपी

गगरेट पुलिस ने धरा चिट्टे का आरोपी

Tue, 09 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
गगरेट पुलिस ने धरा चिट्टे का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने पंजाब से चिट्टे के आरोपी को धर-दबोचा। दो महीने पहले होशियारपुर में 270 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया था। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

थाना प्रभारी नंद लाल ने टीम को होशियारपुर रवाना किया। टीम ने वहां से संजीव कुमार निवासी गली नंबर 9 होशियारपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड दी गई है। अभी तक की नशा माफिया पर ये सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। देवभूमि हिमाचल में पंजाब से सटे क्षेत्रों से चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जो युवक पहले नशे की डोज लिया करते थे, अब वही चिट्टे की सप्लाई भी करने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पंजाब में चिट्टे के काले कारोबार के बाद अब हिमाचल में भी इसकी सप्लाई की जा रही है। गगरेट थाना प्रभारी नंद लाल इंदोरिया ने कहा कि एसपी नशा माफिया के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो मामले पहले पकड़े गए या आगे पकड़े जाएंगे उन्हें अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed