{"_id":"5b16a4f44f1c1bb26e8b66b9","slug":"11528210676-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के ब्रह्मोति मंदिर के पास सतलुज में डूबे देहलां निवासी युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस टीम ने मंगलवार को भी बीबीएमबी के गोताखोरों के साथ सतलुज में तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद तक चले तलाशी अभियान में कुछ हाथ नहीं लगा। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि युवक के बारे में गंगूवाल और रोपड़ पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
नदी इन दोनों स्थानों से होकर निकलती है। ऐसे में इन दोनों स्थानों से भी युवक को तलाश करने में कुछ मदद मिल सकती है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर देहलां निवासी गुरमिंद्र सिंह ब्रह्मोति मंदिर के पास सतलुज में नहा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन