फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 22 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के तहत सूरी में 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक की पहचान मुश्ताक अली निवासी सूरी के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मुश्ताक अली ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को अंब अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी अंब डीसी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed