{"_id":"5b1918274f1c1b8c278b478c","slug":"111528371239-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूर खुर्द और लाल सिंगी में दो ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समूर खुर्द और लाल सिंगी में दो ने निगला जहर
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते दो गांवों में प्रवासी व्यक्ति सहित दो लोगों ने जहर निगल लिया। इनमें से एक को पीजीआई में रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि, जहर निगलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला समूर खुर्द का है जहां 25 वर्षीय महिला लहिता देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके चलते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजिनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दूसरा मामला ऊना शहर के साथ लगते लालसिंगी का है जहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 38 वर्षीय हीरा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ितों और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन