{"_id":"5ad9d7a94f1c1bb56a8b5223","slug":"111524225961-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-टैंपो में टक्कर, छात्रों ने पीटा टैंपो चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-टैंपो में टक्कर, छात्रों ने पीटा टैंपो चालक
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस-टेंपो में टक्कर, छात्रों ने पीटा चालक
छात्रों ने टैंपो चालक को लात-घूंसे बरसाकर किया गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
क्षेत्र के आई ब्लॉक चौक के पास वीरवार देर शाम हरियाणा से आई कॉलेज छात्र-छात्राओं से भरी एक बस और टेंपो से टकरा गई। इस दौरान बच चालक व टेंपो चालक में विवाद हो गया। देखते ही देखते बस में सवार छात्रों और बस चालक ने टेंपो चालक से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बस चालक और छात्रों ने टेंपो चालक पर जमकर लात घूंसे बरसाए। वारदात के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान मामले की सूचना लोगों ने फोन पर पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम भाखड़ा की ओर से आ रही छात्र-छात्राओं से भरी हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी की बस ने टेंपो को ओवरटेक करते हुए टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान बस में सवार लोगों ने टेंपो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस चालक व बस में सवार छात्रों ने टैंपो चालक पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट में टेंपो चालक को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में दौरान सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी सन्नी खन्ना ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाकर जाम में फंसे वाहनों को निकाला। थाना प्रभारी सन्नी खन्ना ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।