फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंदूक की नोक पर नकदी और मोबाइल छीना

बंदूक की नोक पर नकदी और मोबाइल छीना

Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बंदूक की नोक पर नकदी और मोबाइल छीना

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
होशियारपुर से पलाहड़ लौट रहे एक व्यक्ति को बंदूक की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस मामले में पीड़ित ने कुछ लोगों को भी नामजद किया है। पीड़ित का आरोप है कि लुटेरे उससे मोबाइल फोन और करीब पांच हजार की नकदी लूटकर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पलाहड़ निवासी शाम लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात के 10 बजे जब वह बाइक पर होशियारपुर से वापस अपने घर पलाहड़ के लिए लौट रहा था। तब रास्ते में गांव ताल में एक बोलेरो गाड़ी में छह लोग शराब पी रहे थे। उनके पास बंदूकें थीं। वह अचानक गाड़ी से उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ डाले, फोन और करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। लूट में संलिप्त लोगों में एक व्यक्ति को उसने नामजद भी किया है जो डूहगी का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed