फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नवविवाहित जोड़े ने खाया जहर

नवविवाहित जोड़े ने खाया जहर

Sat, 13 Jan 2018 06:28 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़े ने खाया जहर
नवविवाहित जोड़े ने खाया जहर
विज्ञापन

रक्कड़ कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है दंपती, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल
बीरादरी वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले एक नवविवाहित प्रवासी जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उनको ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले के बारे में जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी दंपति रामपाल (25) और उसकी पत्नी चमेली (19) निवासी जोधपुर राजस्थान ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको ऊना अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों के परिजनों की मानें तो दंपती ने हाल ही में तीन माह पहले शादी की थी। शादी के बाद चमेली के मायका पक्ष के परिजनों ने उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिससे दोनों परेशान चल रहे हैं। बिरादरी के लोग प्रेम प्रसंग के चलते की गई शादी के खिलाफ हैं और उनको दंडित करने पर उतारू हैं। इसके चलते दोनों ने शनिवार को आत्महत्या करने का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed