{"_id":"5a2e6bb54f1c1bc5758b84a0","slug":"111512991669-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
नगर परिषद वार्ड नंबर-2 स्थित शहर के गुरुसर मोहल्ला में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ऊषा देवी पत्नी रविंद्र कुमार निवासी ऊना के रूप में हुई है। ऊषा देवी गुरुसर मोहल्ला स्थित एक किराए के मकान में अपने पति संग रहती थी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि ऊषा देवी की शादी तीन साल पहले रविंद्र कुमार से हुई थी जिससे दो वर्षीय बेटी भी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार रविवार को रविंद्र कुमार रविवार को अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी ऊषा देवी व बेटी घर में ही मौजूद थे। जब उनके मकान मालिक ने ऊषा देवी को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और महिला के पति को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पति के बयान भी दर्ज कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन