फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डीजे पर नाच रहे युवक भिड़े, ग्रामीणों ने घेरा थाना

डीजे पर नाच रहे युवक भिड़े, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Mon, 26 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर नाच रहे युवक भिड़े, ग्रामीणों ने घेरा थाना
हरोली (ऊना)। उपमंडल हरोली के ललड़ी गांव में सेवानिवृत्ति के समारोह में डीजे पर नाच रहे युवकों में आपसी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते युवकों में जोरदार मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान समारोह में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में युवकों ने एक दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए। वारदात में तीन युवक बुरी तरह घायल हुए हैं, जबकि करीब आधा दर्जन युवकों को चोटें आई हैं। वहीं, मारपीट से गुस्साए ललड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को हरोली थाने का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन दहाड़े बाहरी राज्यों के युवक गांवों में आकर मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों युवक ललड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवकों से मारपीट करने के आरोप में हरोली पुलिस ने टाहलीवाल के पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की वारदात में कुछ पंजाब के युवक भी शामिल हैं जो मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। उधर, डीएसपी अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed