{"_id":"5c83f06bbdec22141231e339","slug":"101552150635-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ऊना परीक्षा केंद्र से दो छात्र नकल करते दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएवी ऊना परीक्षा केंद्र से दो छात्र नकल करते दबोचे
विज्ञापन
ऊना। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के चौथे दिन कमलेश कुमारी की टीम ने दसवीं के संस्कृत और पंजाबी और बाहरवीं के बिजनेस स्टडी व बायोलॉजी के पेपर में जिला ऊना के विद्यालयों में दबिश दी।
कमलेश कुमारी ने टीम के डीएवी ऊना परीक्षा केंद्र पर 2 छात्रों को नकल करते हुए दबोचा। टीम ने बहड़ाला, समूरकलां आदि परीक्षा केंद्रों को जांचा। टीम ने दोपहर के बाद एसओएस के परीक्षा केंद्र अंब में भी दबिश दी। उनकी टीम में में प्रधानाचार्य नरेश सैनी, प्रवक्ता राजपाल राणा, टीजीटी किरण बाला व राजेश कुमार शामिल थे। एसडीएम ऊना राजेश जसवाल की टीम में शामिल प्रवक्ता अंजलि शुक्ला, प्रवक्ता उमेश चंद शर्मा, टीजीटी सतिंद्र कौशल की टीम ने माउंट एवरेस्ट कुठार कलां, नंगड़ा व बसदेहड़ा आदि परीक्षा केंद्र चेक किए।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम में शामिल मुख्याध्यापक रविंदर जोशी, टीजीटी चरनपाल और टीजीटी पुनीत कुमारी की टीम ने बीटन, बाथड़ी, बाथू व बट्ट कलां के परीक्षा केंद्रों को जांचा। टीम ने बताया कि इन सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल पाया गया। दूसरी ओर एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि उनकी टीम ने बाथड़ी, सिंगा व बाथू के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी।