{"_id":"5bd09c4fbdec226947534cfa","slug":"101540398159-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचले बाइक सवार, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने कुचले बाइक सवार, महिला की मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। चड़तगढ़-रायपुर लिंक सड़क पर बनी पुली पर सड़क हादसा हुआ। दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की रचना देवी (45) निवासी गांव फतेहपुर जिला ऊना के रूप हुई है। हादसे में मृतका के पति को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में महिला के साथ बाइक पर सवार उसके पति को भी चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार रचना देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से मैहतपुर की ओर जा रही थी। चड़तगढ़-रायपुर लिंक मार्ग पर बनी पुली पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार रचना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे रचना देवी के पति को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज की मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन