फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाइक सवार से मारपीट के बाद छीनी नकदी

बाइक सवार से मारपीट के बाद छीनी नकदी

Sun, 21 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से मारपीट के बाद छीनी नकदी
युवती के साथ मारपीट की जाती है

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर/ऊना। देहलां के पास दो अज्ञात शातिरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर युवकों ने बाइक सवार से पहले मारपीट की फिर करीब 19 हजार 500 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।


शनिवार देर रात हुई वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पीड़ित बाइक चालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनजीत सिंह निवासी पालकवाह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह बनगढ़ से बाइक पर घर लौट रहा था। देहलां के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे अचानक मारपीट करनी शुरू कर दी है। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसका पर्स और करीब साढ़े 19 हजार रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed