फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी, क्राइम सीन री-क्रिएट

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी, क्राइम सीन री-क्रिएट

Mon, 15 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी, क्राइम सीन री-क्रिएट
अमर उजाला - फोटो : amarujala
ऊना। मैहतपुर के रायपुर सहोड़ा गांव के निवासी सुमित की संदिग्ध मौत मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को नॉर्थ जोन के डीआईजी डॉ. अतुल फुलझेले ने पुलिस बल के साथ कोटला कलां गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जहां सुमित पेड़ से लटका मिला था। उन्होंने मामले की गहनता से जानकारी जुटाई। हालांकि इससे पहले सुबह करीब सात बजे एसपी दिवाकर शर्मा ने भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जहां पुलिस टीम ने सीन रिक्रिएट किए। इस दौरान एएसपी विनोद धीमान और डीएसपी अशोक वर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस हर तरीके से पता लगा रही है कि जिस दिन सुमित कोटलां कलां आया था, तो उसकी किससे मोबाइल पर बात हुई थी। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। मामले के संदर्भ में पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाए। लेकिन दावा जताया है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। सोमवार सुबह अचानक पुलिस की कोटलां कलां में दबिश से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गौर हो कि 24 सितंबर को नरेश कुमार उर्फ सुमित अपने बाइक पर बंगाणा गया था, लेकिन वह शाम को अपने घर वापस नहीं लौटा। उसने अपने भाई को कोटलां कलां में रुकने की बात कही थी। दूसरे दिन जब सुमित घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उसकी बाइक, मोबाइल और चप्पलें कोटलां कलां गांव में बरामद हुईं, लेकिन सुमित का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों से सुमित की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। लेकिन 12 अक्तूबर की शाम को सुमित का शव कोटलाकलां के जंगल में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। सोमवार देरशाम डीआईजी डॉ. फुलझेले मैहतपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक सुमित के परिजनों और ग्रामीणों के साथ चर्चा की। मैहतपुर चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों के साथ डीआईजी ने चर्चा की। उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस प्रशासन किसी के दबाव में काम नहीं कर रहा है। जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। फुलझेले ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर मृतक सुमित के बहनोई जसविंद्र पाल, पंचायत उपप्रधान अश्वनी कुमार, पूर्व उपप्रधान छोटूृ राम, जिप सदस्य पंकज सहोड़, रविंद्र सहोड़, अरविंद्र कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed