फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दुराचार मामले में पुलिस की चिंतपूर्णी में दबिश

दुराचार मामले में पुलिस की चिंतपूर्णी में दबिश

Sat, 28 Apr 2018 06:08 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
दुराचार मामले में पुलिस की चिंतपूर्णी में दबिश
दुराचार मामले में पुलिस की चिंतपूर्णी में दबिश
विज्ञापन

साल 2017 में युवती से हुआ था दुराचार, गगरेट थाना में है दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)।
गगरेट क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार के मामले में शनिवार दोपहर के समय गगरेट पुलिस पीड़ित युवती को साथ लेकर निशानदेही करवाने के लिए चिंतपूर्णी पहुंची। इस दौरान चिंतपूर्णी पुलिस भी गगरेट पुलिस के साथ मौके पर थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी करने के बाद युवक उसको लेकर चिंतपूर्णी मंदिर भी आया था और माथा टेकने के बाद एक होटल में भी रात को ठहरे थे। इसकी निशानदेही को लेकर गगरेट पुलिस चिंतपूर्णी आई हुई थी।
जानकारी के अनुसार उक्त मामला 2017 में गगरेट थाना में दर्ज हुआ था। जब गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव के रहने वाले युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया जबकि इनके घरवालों को इनकी शादी का पता नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक इसमें अंतर्जातीय विवाह की बात सामने आई है। इसके चलते लड़के के परिवार वालों ने लड़की को घर में रखने से मना कर दिया और युवक भी उसके बाद लड़की को अपनाने से इंकार करने लगा। इसके चलते लड़की ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर गगरेट थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस 376 और एससी एसटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा कि युवक हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन

गगरेट गगरेट थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि मामला 2017 का है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया है। युवक-युवती शादी के बाद चिंतपूर्णी होटल में रुके थे। इसकी पड़ताल के लिए युवती को लेकर पुलिस चिंतपूर्णी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed