{"_id":"5a9d3fd34f1c1b585f8b4be0","slug":"101520254931-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत गांव बसोली में एक व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। इस मामले की शिकायत ऊना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कंप्यूटर शिक्षक है। भरतगढ़ के एक ट्रेवल एजेंट ने उसे कनाडा में सेटल करने का लालच देते हुए चार लाख रुपये देने की मांग की। इस दौरान एजेंट ने राजकुमार से पहले एक लाख रुपये बैंक खाते में जमा करवाने के लिए कहा जबकि बाकी पैसे एजेंट ने वीजा देने के बाद अदा करने को कहा।
विज्ञापन
राज कुमार ने बताया कि कुछ समय बाद एजेंट का फोन आया कि वीजा आ गया है और बाकी की राशि तीन लाख रुपये जमा करवा दें। इस पर उसने वीजा लेकर तीन लाख रुपये जमा करवा दिए। जांच के दौरान पता चला कि वीजा नकली है। जब एजेंट से बात की तो पैसे वापिस देने की बात कह रहे हैं लेकिन अब तक कोई पैसे नहीं लौटाए। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन