फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डंगोह में लाखों रुपये के आभूषण चोरी

डंगोह में लाखों रुपये के आभूषण चोरी

Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
डंगोह में लाखों रुपये के आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत भद्रकाली रोड पर डंगोह गांव में एक घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हुई है। शातिरों ने घर की ग्रिल उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

डंगोह निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी नीलम कुमारी रविवार रात को घर में बच्चो के साथ सोई हुई थी। जबकि वह ड्यूटी पर बाहर गया हुआ था। रात को अज्ञात शातिरों ने दो कमरों की खिड़की की ग्रिल उखाड़ी और अलमारी में रखी 25 हजार रुपये की नकदी और गहने ले उड़े। पीड़िता नीलम कुमारी ने बताया कि नकदी के अलावा गहने चुरा ले गए। इनकी लाखों रुपये कीमत है। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया, ग्राम पंचायत प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान सुभाष कंवर, वार्ड पंच सुरेंद्र सिंह आदि ने मौके का जायजा लिया। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया बताया कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed