फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
टाहलीवाल(ऊना)। हरोली थाना के तहत बाथू में टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी बाथू के रूप में हुई है। पुसिल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संदीप निवासी बाथू बुधवार दोपहर को घर से बाइक पर स्टोन क्रशर पर जा रहा था। स्टोन क्रशर के पास बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने हादसे के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बतया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेजा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed