फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रिहायशी मकान में लाखों की चोरी

रिहायशी मकान में लाखों की चोरी

Mon, 07 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी मकान में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत रायपुर सहौड़ा में चोरों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया है। चोरी की वारदात में घर से शातिर सोने के गहने व 35 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि को रायपुर सहोड़ां पंचायत के वार्ड सात में शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दविंद्र ने बताया कि वारदात के समय वह घर पर नहीं था, उसका छोटा भाई-मां दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब रात को उसका भाई शौच के लिए उठा तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। उसने खिड़की से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन चोर आवाज सुनकर भाग खड़े हुए। अंधेरा होने के चलते वह चोरों को पहचान न पाया। जब देखा तो पाया कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर के अंदर अलमारी में रखे 35 हजार की नकदी, सोने के गहने सहित अन्य कीमती सामान गायब था। मामले की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ भी घटना स्थल पर पहुंचने। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने इसी घर के बगल में एक अन्य मकान मालिक योगेश के घर की खिड़की को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed