फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान

यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान

Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 117 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 94 चालानों का मौका पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 23 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि जिले भर में लगाए गए नाकों के दौरान 44 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर किए गए। इसके अतिरिक्त तीन चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 19 बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 15 बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, जबकि 13 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर किए गए। छह चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर, तीन चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, जबकि तीन चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर और 10 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed