{"_id":"62054055c0026347562ee9c9","slug":"crime-una-news-sml3992025150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर कहासुनी के बाद पूर्व सैनिक का सिर फोड़ा, लगे 17 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर कहासुनी के बाद पूर्व सैनिक का सिर फोड़ा, लगे 17 टांके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर थिरक रहे वर पक्ष के कुछ लोगों में हुई कहासुनी खूनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक गुट ने समारोह से लौटते वक्त गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर दूसरे पक्ष की गाड़ी को रोककर हमला कर दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी युवकों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति की फैक्ट्री में धावा बोल दिया और वहां कार्यरत मजदूरों को भी पीट डाला। घटना में एक पूर्व सैनिक समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबोटा गांव के गुलशन कुमार व पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संघनेई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से बरात पंजावर गांव गई हुई थी। डीजे पर उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस दौरान किसी तरह से मामला शांत हो गया। उन्होंने कहा कि उक्त युवकों ने शादी से लौटते वक्त उनका पीछा किया और रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर हमला बोल दिया। वहां भी लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें घर भेज दिया। लेकिन, मामला यहीं शांत नहीं हुई। पंकज कुमार ने बताया कि उक्त युवकों ने संघनेई स्थित उसकी फैक्ट्री पर धावा बोल दिया और वहां मजदूरों के साथ मारपीट कर पांच को घायल कर दिया। पंकज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह और उसका पूर्व सैनिक भाई संदीप कुमार तुरंत बीच-बचाव करने पहुंचे गए। आरोप है कि भड़के युवाओं ने संदीप कुमार के सिर पर नुकीली चीज से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सिविल अस्पताल गगरेट उसे उपचार करवाना पड़ा जहां उसे 17 टांके लगाने पड़े। गगरेट पुलिस ने शिकायत पर संघनई गांव के करीब एक दर्जन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।