फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

पर्ची कटवाने को लेकर पीटा टोल बैरियर कर्मचारी

Mon, 03 Feb 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-सहजोवाल मार्ग पर बाबा कुजा टोल बैरियर में रविवार शाम अज्ञात युवकों ने गाड़ी की पर्ची न कटवाने को लेकर टोल बैरियर के कर्मचारी को पीट डाला। इससे कर्मचारी के सिर पर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

उसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया है। संतोषगढ़ पुलिस ने मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल-पंजाब की सीमा संतोषगढ़ सहजोवाल मार्ग पर टोल बैरियर पर पर्ची न कटवाने के मामले को लेकर अज्ञात युवकों ने टोल बैरियर पर तैनात कर्मचारी को पीट डाला। इससे टोल बैरियर पर तैनात कर्मचारी राकेश कुमार को सिर में चोट लगी है और सिर पर तीन टांके भी लगे है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वह टोल बैरियर पर पर्ची काट रहा था तो पंजाब नंबर स्कोर्पियो गाड़ी में तैनात युवकों ने उससे अभद्र व्यवहार किया और बिना पर्ची कटवाए चले गए। जब शाम को वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी वापस आई तो उसने उनको रोकना चाहा तो उन्होंने गाड़ी दौड़ा ली और मुझे गाड़ी के साथ ही मेरा कमीज का कॉलर पकड़कर घसीट दिया। इसके बाद उन्होंने आगे गाड़ी रोककर वापस आकर कर्मचारी से मारपीट की। उसकी पर्ची काटने वाली मशीन छीनकर उसके सिर पर दे मारी। इसके साथ युवकों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। राकेश कुमार ने बताया कि उसने उन युवकों के खिलाफ संतोखगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोखगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर टोल बैरियर पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट में शामिल युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed