{"_id":"5dc1ae1f8ebc3e5b521ee4ce","slug":"crime-una-news-sml3131849179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप से भरा ट्रक खड़ा कर ड्राइवर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप से भरा ट्रक खड़ा कर ड्राइवर हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट(ऊना)। क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर राजेश राजू का ड्राइवर स्क्रैप से लदा ट्रक बीच मार्ग में ही खड़ा कर फरार हो गया है। इससे ट्रक के मालिक को लगभग एक लाख की चपत लगी है। इस संबंध में ट्रक के मालिक राजेश राजू ने थाना गगरेट में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।
राजेश ने बताया कि पिछले माह गगरेट से बैटरियां भरकर ट्रक को भुवनेश्वर उड़ीसा भेजा था। वहां से ट्रक कबाड़ का लोहा भर कर मंडी गोबिंदगढ़ आ रहा था, लेकिन ट्रक निर्धारित समय में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नहीं पहुंचा। राजेश के मुताबिक ट्रक 13 अक्तूूबर को भुवनेश्वर से स्क्रैप लेकर चल दिया था। ट्रक को लगभग 20 अक्तूबर तक अपने निश्चित स्थान पर पहुंचना था, लेकिन जब 24 अक्तूूबर तक ट्रक का कोई अता-पता नहीं चला तो राजेश ने ट्रक के चालक और कंडक्टर से संपर्क साधने की कोशिश की, तब उनका फोन भी बंद आ रहा था। जब फोन मिलता तो वह उस नंबर को ही ब्लॉक कर देते। खोजबीन करने पर ट्रक अलीगढ़ के एक ढाबे पर खड़ा हुआ था। जांच करने पर ट्रक में भरा तीन टन स्क्रैप भी गायब पाया गया। पुलिस रिपोर्ट में राजेश राजू ने ट्रक के चालक रमेश कुमार उर्फ रामू उत्तराखंड निवासी और कंडक्टर अंकुश गगरेट निवासी के खिलाफ शिकायत की है। ट्रक मालिक के अनुसार लगातार इन दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रक चालक और कंडक्टर ने मोबाइल में इनके नंबर ब्लॉक कर दिए। जिस वजह से कोई भी कॉल इन दोनों तक पहुंच नहीं पा रही थी। ट्रक मालिक ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।