{"_id":"5d810ef68ebc3e015d44c08d","slug":"crime-una-news-sml3078297101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोली सभा सचिव के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोली सभा सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। करीब पौने बारह करोड़ का गबन करने वाली कृषि सहकारी सभा के सचिव पर गगरेट पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत आखिरकार मामला दर्ज कर लिया है। इस सभा में 11 करोड़ 70 लाख रुपये की हेरफेर का ऑडिट में खुलासा हुआ था।
सभा में अमानत जमा करवाने वाले सदस्यों ने खुलासे के बाद विभाग से जांच की मांग की थी। विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट के खुलासे के बाद जिला पुलिस को इसके बारे में लिखा था। इस मामले में पेचीदगी के चलते मंगलवार को मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले में पुलिस सारा रिकॉर्ड थाने में तलब करेगी। इस मामले में गिरफ्तारियां भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दरअसल सहकारिता विभाग ने लिखित में जिला पुलिस उप निरीक्षक को पत्र तो लिख दिया कि मामला दर्ज किया जाए लेकिन उसमें पुलिस को शिकायत कर्ता का नाम नहीं दिया गया। इस मामले में पहले ऑडिट करने वाले अधिकारी को शिकायत कर्ता बनने के लिए कहा लेकिन उक्त अधिकारी ने यह कह कर मना कर दिया कि मेरा काम ऑडिट करना था। अब सहकारिता विभाग के एआर ने इस मामले में अपना नाम शिकायत कर्ता के रूप में दिया है। इसके बाद मामला दर्ज किया गया है। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दियोली सभा सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी होंगी।