{"_id":"5d810ef88ebc3e93cd66ac7f","slug":"crime-una-news-sml307829496","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के बाद अंडरग्राउंड आरोपी पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के बाद अंडरग्राउंड आरोपी पुलिस ने धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। एक वर्ष से अंडरग्राउंड सवा लाख रुपये की ठगी मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी ऊना ने आरोपी को रोपड़ से पकड़ा। इसके बाद उसे मंगलवार को ऊना लगाया गया।
पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी और ठगी के मामले में पूछताछ करेगी। हर्षे मेहता निवासी टक्का रोड ऊना ने पुलिस चौकी ऊना में 3 नवंबर, 2018 को करन कुमार पुत्र सूरजमल निवासी वीर बबराण जिला हिसार, हरियाणा के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी व्यक्ति ने युवक को विदेश में एक शिपिंग कंपनी में भेजने के लिए सवा लाख रुपये के करीब राशि ली थी, लेकिन विदेश भेजने के नाम पर युवक को टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस के पास शिकायत करवाई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की एक टीम को सूचना मिली कि आरोपी रोपड़ में है। वहां से पुलिस ने आरोपी पकड़ा और ऊना ले आई।
मामला दर्ज कर शुरू की जांच : डीएसपी
डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेश भेजने को मामला पिछले वर्ष 3 नवंबर का है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।