{"_id":"3bca9a42ba676a92e32808a75a1cbb57","slug":"crime-hindi-news-1104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट देने के नाम पर 16.20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट देने के नाम पर 16.20 लाख की धोखाधड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बहडाला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 16.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप जड़ते हुए कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करवाया है।
पुलिस ने रक्कड़ निवासी पीड़ित दलजीत भारद्वाज की शिकायत के आधार पर आरोपी तारा चंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दलजीत भारद्वाज ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया कि वह तारा चंद को 2009 से जानता है। इस बीच तारा चंद ने उसे अपनी कंपनी में निवेश कर कंपनी में ही करीब 40 हजार प्रतिमाह वेतन की नौकरी देने और एक फ्लैट देने का प्रलोभन देकर करीब 16.20 लाख रुपये ठग लिए। उसने पीड़ित को निजी कंपनी के मालिकाना हक के कागजात भी दिखाए।
इनमें कंपनी का पता ऊना बस स्टैंड के सामने एक शॉपिंग कांप्लेक्स में बताया और एक ब्रांच ऑफिस का पता बहडाला स्थित अपने घर का भी दिखा दिया। आरोपी ने दलजीत को कई ऐसे लोगों से भी मिलवाया जो ऐसी ही कंपनियों के मालिक हैं। उनमें हरियाणा के गुड़गांव से एक नरेंद्र कपूर, उनकी पत्नी और उनकी बहन भी शामिल हैं। उक्त आरोपियों ने भी दलजीत को इसी तरह के प्रलोभन देकर करीब 5.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। हालांकि बाद में जब दलजीत ने कंपनियों के बारे में जांच पड़ताल की तो सभी कंपनियां फर्जी पाई गईं। इस पर उसने सभी आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। तारा चंद को छोड़ अन्य तीनों आरोपियों ने धोखाधड़ी को कबूल करते हुए दलजीत को 4.70 लाख रुपये के तीन चेक दे दिए, लेकिन उनमें से भी दो चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन
इनके संबंध में शिकायतकर्ता ने गुड़गांव में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट केस दायर कर दिया है। वहीं, तारा चंद से जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस देने के बारे में कहा तो वह उसे टालमटोल करने लगा। जिस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास संबंधित मामले की शिकायत की। पुलिस द्वारा उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने के चलते दलजीत ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।