{"_id":"583083c64f1c1b7c22901af0","slug":"creamation-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन को सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन को सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
रोती हुई लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलोह प्राथमिक स्कूल में पिल्लर गिरने के कारण अकाल मौत का शिकार हुए आर्यन का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने मासूम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शिक्षा विभाग की ओर से उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया और स्टाफ सदस्यों सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं आसपास स्कूलों के अध्यापक अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
आर्यन की मृत्यु के कारण सारा क्षेत्र मातम में डूबा रहा। शनिवार को बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव लाया गया तो सारा माहौल गमगीन हो गया। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक पाठशाला जाकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान दुर्घटना के संभावित कारणों को लेकर पड़ताल की गई। अंब पुलिस के प्रोबेशनर डीएसपी सीपी सिंह ने भी अपनी टीम के साथ पलोह प्राथमिक पाठशाला में दुर्घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
सीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक बच्चे का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे का शिकार बच्चे के अभिभावकों ने दुर्घटना को लेकर किसी प्रकार के शक से इंकार करते हुए शिकायत करवाने से इंकार किया है। वहीं, पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन