फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cracks appear at many places on Ramgarh Dhar

Una News: रामगढ़ धार पर जगह-जगह पड़ी दरारें

Tue, 09 Sep 2025 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Sep 2025 07:01 AM IST
विज्ञापन
Cracks appear at many places on Ramgarh Dhar
थानाकलां(ऊना)। उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार पर जगह-जगह गहरी दरारें पड़ रही हैं। लगभग 18 किलोमीटर लंबी यह धार पलाहटा से ओलिंडा गांव तक फैली हुई है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ तथा उक्त धार पर लंबी-लंबी व गहरी दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादातर स्थानों पर करीब एक मीटर या इससे ज्यादा चौड़ी दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। ऐसी भयावह स्थिति यहां पर रह रहे लोगों के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो सकता है। इस कारण स्थानीय लोग भय और असुरक्षा की स्थिति में जीने को मजबूर हैं। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस पूरे क्षेत्र का दौरा किया है। यह केवल एक भौगोलिक समस्या नहीं है बल्कि यहां बसे ग्रामीणों के जीवन और संपत्ति से जुड़ा गंभीर खतरा है। वहीं उक्त धार का एक कोना भाखड़ा डैम के साथ लगता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि तुरंत विशेषज्ञ टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाए। ग्राम पंचायत पलाहटा, थहडा, बोहरू, दोबड, प्रोइया, रायपुर मैदान, चुरड़ी,थाना कलां, टिहरा, मंदली, छपरोह कलां, डीहर, बल्ह व धनेत में लोगों का भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कुड, परोइंयां ,प्लाहटा और थहड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में अब तक करीब 210 मकान प्रभावित हो चुके हैं। कुछ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं जबकि कई परिवारों को अपने मकानों से अस्थायी रूप से बाहर रहना पड़ रहा है। पशुशालाएं भी 80 के करीब गिरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed