फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crackdown on bookies at 10 places, Rs 80 thousand including betting slips recovered

Una News: 10 जगह सट्टेबाजों पर शिकंजा, दड़ा-सट्टा पर्ची समेत 80 हजार बरामद

Sun, 18 May 2025 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on bookies at 10 places, Rs 80 thousand including betting slips recovered
पुलिस ने की कार्रवाई, संतोषगढ़-मैहतपुर में बड़े स्तर पर चल रहा सट्टे का धंधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला पुलिस ने संतोषगढ़ और मैहतपुर समेत कुल 10 स्थानों पर दबिश देकर दड़ा-सट्टा के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दड़ा-सट्टा पर्ची सहित कुल 78,891 रुपये जब्त किए गए10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार दे शाम को पुलिस चौकी संतोषगढ़ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान अजौली में रणजोध सिंह (53) निवासी गांव मेघपुर डाकघर मानकपुर तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब की शक के आधार पर तलाशी ली। आरोपी के पास 1020 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा पर्ची बरामद हुई। दूसरा मामला ऊना शहर में सामने आया। शहर के एक निजी अस्पताल के पास आरोपी दिनेश सिंह निवासी चलोला तहसील व जिला ऊना की तलाशी ली तो उसके पास 6770 रुपये के करंसी नोट और दड़ा-सट्टा पर्ची बरामद की। तीसरा मामला पुलिस थाना सदर ऊना के तहत झलेड़ा बाजार में सामने आया। कर्मचारियों ने गश्त के दौरान झलेड़ा बाजार में आरोपी दरविंद्र सिंह निवासी पंडोह जिला मंडी की शक के आधार पर तलाशी ली। आरोपी के पास 810 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद किए। चौथा मामला पुलिस चौकी संतोषगढ के तहत अजौली का है। जहां पुलिस की गश्त टीम ने आरोपी राकेश कुमार निवासी राजनगर तहसील नंगल जिला रूपनगर की तलाशी ली तो उससे 7161 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद की। एक अन्य मामला पुलिस चौकी संतोषगढ के तहसील अजौली में ही सामने आया। कर्मचारियों ने गश्त के दौरान अजौली में आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी गांव अजौली जिला ऊना की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 4160 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद किए।
विज्ञापन

छठा मामला भी पुलिस चौकी संतोषगढ के तहत छतरपुर टाढा में सामने आया, जहां आरोपी अमित कुमार निवासी गांव संतोषगढ के ठिकाने पर दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13080 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवां मामला भी पुलिस चौकी संतोषगढ के तहत माजरा में सामने आया। जहां पुलिस टीम ने आरोपी अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर मौजोवाल तहसील व थाना नंगल जिला रूपनगर के कब्जे से 19700 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद किए। आठवीं कार्रवाई थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में की गई। जहां रेलवे फाटक के नजदीक आरोपी हरमीत सिंह निवासी गांव बसदेहड़ा जिला ऊना के कब्जे से 4010 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद किए। पुलिस की ओर से एक और कार्रवाई थाना मैहतपुर के तहत ही देहलां में की गई। जहां आरोपी बलजिंद्र सिंह निवासी गांव नेहरी खालसा डाकघर नेहरी नौरंगा तहसील अंब जिला ऊना की शक के आधार पर तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से 3590 रुपये के नोट और पर्ची दड़ा- सट्टा पकड़ी गई। दसवां मामला थाना मैहतपुर के तहत भटोली चौक में सामने आया, जहां आरोपी केशव कुमार निवासी गांव बंदलैहड़ी तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब की शक के आधार पर तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास 18590 रुपये के करंसी नोट और पर्ची दड़ा-सट्टा बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि अवैध गतिविधियों को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा। कहा कि पुलिस की टीमें लगातार सक्रियता के साथ संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed