{"_id":"581f66cb4f1c1b5915b374fe","slug":"cow-hitted-cars-car-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों से टकराई नील गाय, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों से टकराई नील गाय, बाल-बाल बचे सवार
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंब में हादसे में क्षतिग्रस्त कार को निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के नंदपुर-कुठियाड़ी के समीप एक नील गाय दो कारों से टकरा गई। इससे दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। नील गाय की कारों से टक्कर इतनी भयंकर थी कि नील गाय एक ऑल्टो कार की छत को फाड़ती हुई उसके अंदर जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दोनों कारों में सवार छह लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसा रविवार दोपहर बाद अंब-ऊना मार्ग पर कुठियाड़ी के समीप हुआ।
विज्ञापन
एक नील गाय बहुत तेजी से सड़क पार कर रही थी कि तभी अंब से ऊना की ओर जा रही एक कार एचपी 39 बी 5000 से टकरा गई। अभी नील गाय टक्कर के कारण हवा में ही थी कि दूसरी दिशा में ऊना से अंब की ओर आ रही एक ऑल्टो कार एचपी 19 सी 8764 की छत पर जा गिरी। इससे आल्टो कार की छत उड़ गई और नील गाय उसके अंदर जा गिरी। जबरदस्त टक्कर के कारण नील गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों की मदद की और ऑल्टो के चालक को कार से बाहर निकाला। स्विफ्ट डिजायर कार में चालक सुरेश कुमार, मधु पत्नी सुरेश कुमार और कार चालक की बहन शकुंतला निवासी सिद्धबाड़ी धर्मशाला, जो चंडीगढ़ में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे और ऑल्टो आई-टेन कार चालक मदनलाल, उसका भाई संतोष कुमार और गुरमीत कुमारी पत्नी संतोष कुमार निवासी धंधडी नकड़ोह में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए। अंब के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि दुर्घटना में कारों को क्षति पहुंची है, जबकि कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन