फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   covid vaccination today at 47 places in the district

जिले में 47 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन आज

Fri, 25 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination today at 47 places in the district
ऊना। जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए 26 जून को 47 स्थानों पर कोविड टीकाकरण होगा। जिले के टाउन हॉल में 18 से 44 वर्ष के युवाओं को कोविड वैक्सीनेशन लगाई जाएगी और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में टीकाकरण किया जाएगा। अंब ब्लॉक के तहत 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का 7 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें राधा स्वामी सत्संग घर अंब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, एचएससी टकारला, एचएससी कुठियाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मसाल महंता व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर शामिल हैं। हरोली ब्लॉक में 9 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदसाली, जीपीएस पालकवाह, जीपीएस खड्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर शामिल हैं। इसके अलावा 18 से 44 वर्ष के लिए न्यासा इंडस्ट्री और प्रीतिका इंडस्ट्री में भी टीकाकरण किया जाएगा। बसदेहड़ा में 11 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए एचएससी बसाल, एचएससी टक्का, पंचायत घर भटोली, एचएससी सासन, रावमापा डंगोली, पंचायत घर बसोली शामिल हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए गुरुद्वारा सनोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहलां, रावमापा बाल विद्यालय संतोषगढ़, रावमापा चलोला आदि स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। जीपीएस बसदेहडा में 18 से 44 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। गगरेट ब्लॉक में 10 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं को रावमापा अंबोटा, जीडीसी दौलतपुर चौक, रावमापा भंजाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी, एचडब्ल्यूसी मावा कोहलां, एचडब्ल्यूसी नकड़ोह व रावमापा नंगल जरियाला स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में वैक्सीन लगाई जाएगी। थानाकलां में टीकाकरण के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एचएससी तनोह, एचएससी धनेत, एचएससी तलाई व एचएससी अंबेहड़ा में वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों में टीकाकरण की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed