फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Covid test will also be done for patients admitted in hospitals

अस्पतालों में दाखिल मरीजों के भी होंगे कोविड टेस्ट

Tue, 12 Jul 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Covid test will also be done for patients admitted in hospitals
भदसाली में कोविड टेस्ट करते हुए सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के टीम सदस्य। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में दाखिल मरीजों के भी कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा बुखार, सर्दी व जुकाम की दिक्कत के साथ अस्पतालों में आने वाले मरीजों के एहतियातन कोविड टेस्ट करवाने के लिए कुछ दिनों पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। जिले में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। विभाग ने अब अस्पताल में दाखिल मरीजों के कोरोना टेस्ट करवाने के लिए निर्देशित किया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते कुछ माह से जिले में कोरोना के इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना 100 से अधिक कोविड टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन वर्तमान में औसतन 60 से 80 कोविड टेस्ट ही हो पा रहे हैं। इसके अलावा अब अस्पताल में विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित मरीजों के भी कोरोना टेस्ट करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में दाखिल मरीजों के भी एहतियातन कोविड टेस्ट करवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

11 दिन में 28 मामले आए सामने
जिले में जुलाई माह में 11 दिनों में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में 1 जुलाई को पांच, 5 जुलाई को एक, 6 जुलाई को चार, 7 जुलाई को दो, 8 जुलाई को एक, 9 जुलाई को आठ, 10 जुलाई को तीन, 11 जुलाई को चार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed