फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Counting of votes will take place on 68 tables in Una College.

Una News: ऊना काॅलेज में 68 टेबलों पर होगी मतगणना

Tue, 04 Jun 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will take place on 68 tables in Una College.
ऊना के महाविद्यालय में मतगणना के लिए तैयार कक्ष। संवाद
ऊना। ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में 4 जून को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती आरंभ होगी। मतगणना का कार्य डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 68 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी, जिनमें ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 60 टेबल और 2 विधानसभा उपचुनाव के ईटीपीबीएस और डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए 4-4 टेबल स्थापित किए गए हैं। लोकसभा के लिए ईवीएम के वोटों की गिनती को लेकर विधानसभा वार 6 से 14 टेबल लगाए गए हैं। अधिकतम 14 टेबल विधानसभा क्षेत्र हरोली और ऊना तथा न्यूनतम 6 टेबल चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं। लोकसभा के वोटों की गिनती को लेकर गगरेट के लिए 7 टेबल लगाए गए हैं। वहीं, इसके अलावा गगरेट विधानसभा उपचुनाव की ईवीएम की मतगणना के लिए 7 टेबल और कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव के ईवीएम वोटों की गिनती के लिए 6 टेबल लगाए गए हैं। लोकसभा के वोटों की गणना के कार्य के लिए 177 अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं, विधानसभा उपचुनाव के लिए 75 मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए कॉलेज में विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ऊना कॉलेज में अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा के डाक मतपत्रों की गिनती हमीरपुर में होगी।
लोकसभा के डाक मतपत्रों की गिनती आरओ स्तर पर हमीरपुर में होगी। गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के डाक मतपत्रों की गणना ऊना कॉलेज में बनाए संबंधित मतदान केंद्र में की जाएगी। जतिन लाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

ऊना के महाविद्यालय में मतगणना के लिए तैयार कक्ष। संवाद

ऊना के महाविद्यालय में मतगणना के लिए तैयार कक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed