फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Counting of postal ballots in Lok Sabha elections will be done in Hamirpur: Rajiv

लोकसभा चुनाव में डाक मत पत्रों की हमीरपुर में होगी गणना : राजीव

Tue, 21 May 2024 03:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Counting of postal ballots in Lok Sabha elections will be done in Hamirpur: Rajiv
लोकसभा व  उपचुनाव  को लेकर मतगणना कर्मियों के लिए लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में चुनावी पू
ऊना। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना जिले में तैनात मतगणना कर्मियों की सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में एक दिवसीय पूर्वाभ्यास कार्यशाला हुई। इसमें मतगणना प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने की विस्तार से जानकारी दी गई। रिहर्सल में मतगणना के लिए तैनात कर्मियों को ईवीएम मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मुहैया करवाने के साथ ही डाक मत पत्रों की गणना की भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र दो तरह के होंगे। इनमें एक चुनावी ड्यूटी वाले कर्मियों की श्रेणी तथा दूसरे सर्विस वोटर होंगे। लोकसभा के लिए डाले गए डाक मतपत्रों की गिनती निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर हमीरपुर में होगी। जबकि गगरेट तथा कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव से संबंधित डाक मतपत्रों की गणना डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए संबंधित मतगणना केंद्र में की जाएगी। कार्यशाला में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के अधिकारी, मतगणना के लिए तैनात माइक्रो पर्यवेक्षकों समेत तमाम मतगणना ड्यूटी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed